Friday 6 August 2021

NT24 News : श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 33 में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन....

श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 33 में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

एन टी 24 न्यूज़

विनय कुमार शर्मा

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मंडल नंबर 22 के द्वारा श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 33 में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया गया| टीकाकरण कैंप की कमान मंडल नंबर 22 के महासचिव परमपाल सिंह गौरी शंकर राय, मंडल उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सचिव श्याम लाल, करण बहल के द्वारा संभाली गई| और इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनम वर्मा जी भी उपस्थित रही। दीपक शर्मा बताया कि सेक्टर 33 के निवासियों के आग्रह पर लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया| और बुज़ुर्ग लोगों के घरों में जाकर भी टीका लगाया गया। इसके साथ साथ जो लोग गाड़ी में टीका लगवाने आए। वह चलने में असमर्थ थे। उनका कार में ही टीकाकरण किया गया। कैंप में 100 लोगों ने टीकाकरण करवाया। अंत में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया की दूसरी खुराक के लिए मंडल की टीम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को घर घर जाकर जागरूक करेंगे। कि वह जल्दी से जल्दी अपनी दूसरी खुराक लगवाएं।

 

No comments: