Tuesday 16 January 2024

NT24 News Link : प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम..

प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम लीला शो का मंचन

विनय कुमार

चंडीगढ़

भगवान श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा दिवस की पूर्व संध्या पर, थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ अपना विश्व प्रसिद्ध लाइट साइट और साउंड शो श्री राम लीला  का मंचन करने जा रहे स है, जिसका निर्देशन राजीव मेहता ने किया है। नाटक का मंचन 21 जनवरी 2024 रविवार को टैगोर थिएटर सेक्टर 18 मिनी ऑडिटोरियम में किया जाएगा शाम को ठीक 6.30 बजे, नाटक में भगवान श्री राम जी के जन्म  से लेकर रावण वध तक की सभी लीलाओं को दर्शाया गया है। रामलीला शो ने वर्ष 2006 में उत्तरी अमेरिका में इतिहास रच दिया था जब इसका पहली बार अमेरिका में मंचन किया गया था। प्रीमियर शो लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था, प्रीमियर शो में दस हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। टूर पर उत्तरी अमेरिका में बीस शो आयोजित किए गए, जिन्हें जबरदस्त सफलता मिली। आखिरी शो अमरीका के डलास शहर  के प्रसिद्ध काउबॉय स्टेडियम में आयोजित किया गया था जहां साठ हजार से अधिक दर्शकों ने शो को मंत्रमुग्ध हो कर देखा। शो खत्म होने के बाद लगातार दस मिनट तक दर्शकों की तालियां बजती रही थी। अमेरिका में इस भव्य नाटक के अब तक 100 से अधिक शो हो चुके हैं। इस नाटक की अवधि ढाई घंटे है। प्रवेश निःशुल्क है।

No comments: