कांग्रेस पार्टी के ग्यारह खातों को किया फ्रीज: पवन बंसल
मलोया में गूंजे हर हर मोदी,घर घर मोदी और मैं हूं मोदी का परिवार, हम हैं मोदी का परिवार के नारे
निजी संपत्तियों से
हटाई गई नेम प्लेटें लगाने की शुरुआत अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा
ने की
भाजपा की पदयात्रा में
वीरवार शाम हजारों की संख्या में शामिल हुए मलोया वासी
''कड़ी मेहनत का फल ज़रूर मिलता है, रिजल्ट के लिए आभारी महसूस कर रहा हूं'': उत्तम मित्तल (छात्र)
PEC के
उत्तम मित्तल 873 के GATE स्कोर के साथ
GATE 2024 में 29वीं रैंक हासिल की
कंप्यूटर
साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है उत्तम
मित्तल
अपने
मेंटर्स के नक़्श-ऐ-कदम पर चलते हुए वह पीजीआई और 3बीआरडी (भारतीय वायु सेना) के साथ 2 प्रोजेक्ट्स पर
कर रहा है विनय कुमार
हार के डर से बौखला कर, आखिर लोकतंत्र की हत्या करने की हद पर उतर ही आई बीजेपी!*दीपा दुबे
दम है तो ये चूहे-बिल्ली वाला खेल बंद कर, बराबरी
पर मुक़ाबला कीजिए मोदी जी! दीपा दुबे
सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर ग्रास रूट लेवल पर काम करना ही होगा : डॉ. मुरली मनोहर जोशी
क्रिड, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित "समाज, पर्यावरण और विकासशील विकल्प : उभरते मुद्दे
और विकल्प" विषय पर तीन-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
विनय कुमार
चण्डीगढ़
"समाज, पर्यावरण और विकासशील विकल्प : उभरते मुद्दे और
विकल्प" विषय पर एक तीन-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन सेंटर फॉर
रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (क्रिड), चण्डीगढ़
द्वारा किया जा रहा है जिसमें आज पूर्व केंद्रीय मंत्री
डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने ऑनलाइन अध्यक्षीय भाषण देते हुए चण्डीगढ़ में इस प्रकार के
आयोजन की प्रशंसा की व कहा कि पर्यावरण एवं सस्टेनेबल
डेवलपमेंट को लेकर ये
आयोजन तभी सफल होगा जब इस पर ग्रास रूट लेवल पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि ये मुद्दा सिर्फ भारत का
ही नहीं है बल्कि पूरे विश्व से जुड़ा हुआ है। ग्लोबल वार्मिंग अपने चरम तक पहुँचने को है, बर्फ से
हमेशा लकदक पहाड़ अब नंगे दिखने लगे हैं, समुन्द्र भी बुरी तरफ
से मानवों की जरूरतों को पूरा करते करते प्रदूषित हो रहे हैं। इसलिए भावी पीढ़ियों के सुरक्षित व निष्कंटक
जीवन के लिए जमीनी और युद्ध स्तर पर काम करना होगा। पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के चेयरमैन जस्टिस (से.नि.) संत
प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हम जिस पर्यावरण में रहते हैं उसके लिए जिम्मेदार होने के महत्व को
ध्यान में रखते हुए सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में अथक काम करना होगा। सस्टेनेबल
डेवलपमेंट का मूल विचार कल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज के लिए काम करना
है। पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के एडीशनल
सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने भी सस्टेनेबल
डेवलपमेंट का महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों
से समझौता किए बिना वर्तमान पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा करता है। सस्टेनेबल
डेवलपमेंट हमें अपने संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना सिखाता है। इस अवसर पर क्रिड के डायरेक्टर (कार्यकारी) डॉ. बिंदु
दुग्गल स्वागतकर्ता थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज
कुमार तेवतिया ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चण्डीगढ़ क्लाइमेट मीट (तीसरी
श्रृंखला) का हिस्सा हैl सम्मेलन का आयोजन भारतीय सामाजिक
विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली, चण्डीगढ़ क्षेत्र नवाचार और ज्ञान समूह
(सीआरआईके), पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़,
राष्ट्रीय नगर विषयक अनुसंधान संस्थान (एनआईयूए), नई दिल्ली और पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग (पीएसएचआरसी) की वित्तीय
सहायता के साथ किया जा रहा है।
चण्डीगढ़ से पहली बार बने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को किया जाएगा सम्मानित
पेंडू
सुधार कमेटी, चण्डीगढ़ की तरफ से मलोया में सम्मान समारोह 22
मार्च को
इतिहास
में पहली बार किसी का चण्डीगढ़ से राज्यसभा मैंबर नियुक्त होना गर्व का विषय :
दीदार सिंह / कुलजीत सिंह
चंडीगढ़
चण्डीगढ़ से पहली बार राज्यसभा
सांसद बने सतनाम संधू के लिए सम्मान समारोह करवाया जा रहा है। ये आयोजन गुरु
द्रोणाचार्य स्टेडियम, मलोया में पेंडू सुधार कमेटी, चण्डीगढ़ की ओर से 22 मार्च को किया जा रहा है।
पेंडू सुधार कमेटी के प्रधान दीदार सिंह व चण्डीगढ़ नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर
कुलजीत सिंह ने जानकारी दी कि समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद व
चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने
कहा कि इतिहास में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से किसी को चण्डीगढ़ से राज्यसभा
मैंबर नियुक्त किया गया है जोकि चण्डीगढ़ से वालों के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह संधू भी एक साधारण से किसान परिवार से संबंध रखते हैं।
इससे आसपास के गांव के लोगों में खुशी की लहर पाई जा रही है। समारोह के दौरान
पेंडू सुधार कमेटी व अन्य 15 गांव से कमेटी के सदस्य विशेष
तौर पर उपस्थित रहेंगे।
डिस्ट्रिक क्राइम सेल की टीम ने पकड़ी चंडीगढ़ में अफीम की खेती
अफीम मामले में दो लोग हुए गिरफ्तार, नर्सरी से पुलिस को मिले
725 अफीम के पौधे
पकड़ी गई अफीम का भार 20 किलो 570 ग्राम
है पूरा यकीन, लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में मतदान करेगी जनता-जितेंदरपाल मल्होत्रा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने डा. बीआर अंबेडकर जिला में किया "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" का शंखनाद