Tuesday 15 May 2018

कर्नाटक में खिला कमल युवा नेता अवि भसीन ने प्रधानमंत्री को दी बधाई


कर्नाटक में खिला कमल युवा नेता अवि भसीन ने प्रधानमंत्री को दी बधाई 


विनय कुमार


चण्डीगढ़
15 मई, 2018
कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी इतिहासिक जीत पर चण्डीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अवि भसीन ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जीत की बधाई प्रदान की। भाजपा युवा नेता अवि भसीन ने कहा कि कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इस चुनाव में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इसमें कोई शक नहीं है कि देश में अब भी मोदी लहर बरकरार है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता जानती है कि मोदी जी उनके ही जैसे हैं, उनके दु:ख दर्द को समझते हैं। इस जीत से यह भी साबित हो गया है कि भाजपा एक प्रांत की नहीं बल्कि पूरे देश की पार्टी है। उ8ार भारत के ही नहीं दक्षिण भारत की जनता भी बदलाव चाहती है। यह जीत मोदी जी की नीतियों की जीत है। अवि भसीन ने अफसोस जताते हुए कहा कि कर्नाटक में १०५ सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस और जेडीसी के गठबंधन होने के कारण भाजपा की सरकार नहीं बन पाई। लेकिन भविष्य में कर्नाटक में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

No comments: