Tuesday 15 May 2018

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक दिल्ली में आयोजित


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक दिल्ली में आयोजित

विनय कुमार
चंडीगढ़
 14 मई, 2018
       भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और सभी प्रदेश के अध्यक्षों की बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आज आयोजित हुई| इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने इसमें भाग लिया | गौरतलब है कि आज की बैठक में पार्टी की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई | इस बैठक में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल का बैठक में आगमन पर स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ | स्वागत करने के उपरान्त संजय टंडन ने कहा कि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों का स्वागत करना उनके लिए गर्व की बात है और पार्टी के भीतर लोकतंत्र को दर्शाता है | उन्होंने कहा कि आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के द्वारा किये गए कार्यों और विकास की योजनायों और उनकी सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों को भी उनके बीच रखा गया |

No comments: