Saturday 22 December 2018

NT24 News : कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट ने 23 में दिया धरना.............


कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट ने 23 में दिया धरना
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
मांगों को लेकर आज कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर के नीचे सेंट्री इंस्टॉलेशन वर्कर यूनियन चंडीगढ़ की तरफ से मेंटेनेंस बूथ सैक्टर 23 में धरना लगाया गया | धरने को संबोधन करते हुए श्री अश्विनी कुमार कन्वीनर कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन मुलाजिमों की मांगो को पूरा नहीं कर रहा| जिस कारण मुलाजिम वर्ग धरने प्रदर्शन की ओर जा रहा है | अश्विनी कुमार ने प्रशासन से अपील की कि मुलाजिमों की जायज मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए | धरने को संबोधन करते हुए प्रधान कुलदीप सिंह और जनरल्स सकत्तर नछत्तर सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी मुलाजिमों की मांगों को अनदेखा कर रहे हैं जिस कारण मुलाजिम वर्ग में बहुत रोष है| धरने को रंजीत मिषरा राकेश कुमार अनिल कुमार रंधीर सिंह चरऩजित सिंह राजा राम मलकीत सिंह आदि ने संबोधन किया | मुलाजिमों की मुख्य मांगे खाली पोस्ट जल्द भरी जाए  डेली वेज और वर्क चार्ज मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए मृतक के वारिसों को नौकरी दी जाए गम बूट बरसाती का भुगतान किया जाए कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग वर्करों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए मुलाजिमों को सेंट्रल रूल सेंटर पे स्केल दिया जाए 6वे पे-कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए |

No comments: