Monday 1 July 2019

NT24 News : सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 47 वा जन्मदिन.............

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 47 वा जन्मदिन
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़
समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष विक्रम यादव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश महासचिव श्री सुरेंद्र ठाकुर ने किया। प्रदेश पदाधिकारियों व उपस्थित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की तथा उनके जन्म दिन पर उन्हें बधाइयाँ दीं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने  विचार रखें । कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विक्रम यादव ने कहा कि लोकसभा के चुनाव परिणाम से हताश होने की जरूरत नहीं है,  मोदी सरकार को जनता ने नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ने चुना है। कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए समाज कल्याण के कामों में पहले की तरह जुटे रहे क्योकि आने वाला कल समाजवादियों का है। सपा मुखिया अखिलेश यादव जी का जन्मदिन केक काटकर एवं लड्डू बांटकर मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश सचिव के.एन. यदुवंशी, राजनारायण यादव, राम प्रताप, केशव जी, पी. पी. यादव, अधिवक्ता चन्द्रजीत, राधेश्याम यादव, फईम अहमद, रामचंदर ठेकेदार, लालबहादुर पंच, जंगी प्रधान, ए. के. स्वामी, गुलाम मुस्तफ़ा, सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

No comments: