Monday 1 July 2019

NT24 News : ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने लगाई छबील.....

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने लगाई छबील, लोगों ने खूब सराहा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चण्डीगढ़
ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन द्वारा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 के गेट नंबर दो पर सोमवार को छबील का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सेवी संस्थाओं एवं कई नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन्र संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें ठंडे मीठे पानी के साथ साथ हलवा एवं चने का वितरण किया गया। छबील में हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ये समाजसेवा का पहला प्रयास था जिसे लोगों से खूब सराहा। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए संस्था द्वारा भविष्य में भी लोक-भलाई के कार्य आयोजित करती रहेंगी। छबील के दौरान नगर निगम पार्षद व भूतपूर्व उपमहापौर अनिल दुबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व सह-संपादक एवं नेश्नल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के अध्यक्ष अशोक मलिक, आर्य समाज के सचिव प्रकाश चंद्र शर्मा, एनवायरमेंट सेविंग वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा, बीजेपी महिला मोर्चा की उपप्रधान नीरज शर्मा, चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा, समाजसेवी उमेश कुमार, उत्तराखंड जन चेतना मंच चण्डीगढ़ के प्रधान सोहन बुटोला महासचिव एवं राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा, भारत की स्थानीय इकाई के सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, चण्डीगढ़ विकास महामंच के प्रधान सुनील गुप्ता, भाजपा, चण्डीगढ़ के मण्डल प्रधान शिलानाथ गुप्ता, समाजसेवी व विश्व हिन्दू परिषद् के स्थानीय धर्माचार्य प्रमुख गिरिवर शर्मा, हिन्द ऑटो रिक्शा वर्कर्स यूनियन चण्डीगढ़ के अध्यक्ष अनिल कुमार, पंचकूला महिला मोर्चा की उप प्रधान बबीता तलवार आदि ने सक्रिय योगदान दिया। ऑन लाईन मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत झा, ट्रेजराज पूनम पोहल, राष्ट्रीय विरष्ठ उपप्रधान विनोद कुमार, मुख्य सचिव राकेश वालिया, पूजा, अमित सेठी, प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह, निरज कुमार, विनोद गुप्ता, विनय आदि संस्था के सदस्यों ने छबील को सफल बनाने के लिए सभी का धंयवाद किया है।

No comments: