बिजली कर्मी भी 10 फ़रवरी की हड़ताल में होगे शामिल
10 फरवरी की हड़ताल की तयारी
कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी सरकार दलित विरोधी
दुर्भाग्यपूर्ण है, कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति के मुद्दों पर
कोई चर्चा नहीं हुई ... कैंथ
धरना और भूख हड़ताल आज 16 वें दिन में प्रवेश कर गया
हिमाचल के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर संजय टंडन दी बधाई
एन टी 24 न्यूज़
विकास सूद
चंडीगढ़
हिमाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई प्रदान की । उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत केवल भाजपा की जीत नहीं बल्कि
जनता की जीत है । जनता ने जिस प्रकार से हिमाचल में
जयराम ठाकुर की मौजूदा सरकार पर विश्वास जताया है । वहां की जनता ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यों को देखते हुए उनमें विश्वास जताया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में कसौटी
पर खरी उतरी है । उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नापाक इरादे से लोगों को भ्रमित करने
का प्रयास किया, जबकि जनता ने भाजपा के पक्ष में सुना कर उनके
नापाक इरादों पानी फेर दिया । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 414 स्थानीय निकायों में से भारतीय जनता पार्टी के 221 प्रत्याशियों
की जीत से हिमाचल प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ । उन्हें पूर्ण विश्वास है
कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के विश्वास पर
कसौटी पर खरा उतरेगी।
डोर टू डोर गार्बेज कलैक्टर सफाई कर्मचारियों की मांगे जल्द से जल्द पूरा करे भाजपा शासित नगर निगम : तिवारी
कांग्रेस के पूर्वांचल सेल ने स्वामी विवेकानंद का
मनाया जन्म दिवस
एन टी 24 न्यूज़
पिंकी चौधरी
चंडीगढ़
स्वामी विवेकानंद का नाम इतिहास में एक ऐसे
विद्वान के रूप में दर्ज है जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोपरि धर्म माना
है। यह बात चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच तथा कांग्रेस के पूर्वांचल सेल के चेयरमैन
रमेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर कही। इस दौरान उन्होंने
स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष फूल अर्पित किये और उन्हें नमन किया। हल्लोमाजरा
में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रमेश शर्मा ने
उपस्थित लोगों को बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत की उन महान विभूतियों में से एक
थे, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। स्वामी
जी के विचार किसी भी व्यक्ति की निराशा को दूर कर, उसमें
आशा भर सकते हैं। इस दौरान रमेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश भी
डाला और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की उपस्थित सभी से अपील की। इस अवसर पर
रमेश शर्मा के साथ नरेंद्र राजभर, सैयद खान, मुकेश प्रताप सिंह, हरिहर ठाकुर, रमेश तिवारी, प्रमिला देवी, काजल शर्मा, श्यामा देवी, रीना देवी, उषा देवी, प्रभु राम,आकाश भी उपस्थित थे।
पंजाब के दसवीं के छात्रों को एन डी ए में जाने का विकल्प ,दो साल के प्रशिक्षण प्रोग्राम का एंट्रेंस एग्जाम26 जनवरी को