Tuesday 2 October 2018

महात्मा गाँधी जयंती अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया “स्वच्छ भारत अभियान "

महात्मा गाँधी जयंती अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया “स्वच्छ भारत अभियान "
एन टी 24 न्यूज़
चंडीगढ़
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में “स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया | इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों, कालोनियों, गाँवोंमें पार्टी के कार्यकर्तायों ने सफाई कर के स्थानीय निवासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने का प्रयास किया |
     इस अभियान की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंदर पठानिया ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक को इस कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया | इस दौरान आज चंडीगढ़ के जिला नंबर 1 के कार्यकर्तायों ने जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, स्थानीय पार्षद महेश इंद्र सिंह सिद्धू के नेतृत्त्व में सेक्टर 8 की बूथ मार्किट के पीछे सफाई की | उनके साथ गुरप्रीत बेदी, बीरेंद्र सिंह,संजय कुमार, हितेश राणा, आदि ने भाग लिया | इसके अलावा सेक्टर 22 के स्थानीय पार्षद रवि कान्त शर्मा के नेतृत्त्व में स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान की शुरुआत की | इसके उपरान्त पार्टी के जिला नंबर 2 में भी युवा मोर्चा द्वारा सेक्टर 56 स्थित पुलिस चौंकी के समीप स्थानीय लोगों और चौकी इंचार्ज सेवा सिंह और अन्य कर्मियों के साथ झाड़ू लगा कर इस अभियान को पूरे क्षेत्र में चलाया | इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अरुणदीप सिंह,उपाध्यक्ष अवतार सिंह, महामंत्री ललित कंसल, मनीष पारचा, ब्रिजेश कुमार, देव सिंह, राकेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, भानु सिंह, संजय सौलंकी आदि ने भाग लिया | इसके बाद  मंडल नंबर 9 के मंडल अध्यक्ष संजीव ग्रोवर के नेतृत्त्व में सेक्टर 40 ऐमें पार्टी के कार्यकर्तायों ने आंगनवाडी के पास सफाई की | गाँव डडूमाजरा में मंडल अध्यक्ष सिमरन कौरऔर राहुल दवेदी ,पार्षद फार्मिला देवी, रेखा सूद, भरत यादव आदि ने भाग लिया |
     जिला नंबर 3 केमहिला मोर्चा द्वारा सेक्टर 52 टीनशेड कालोनी में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई की गई | इस कार्यक्रम में पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल, जिला अध्यक्ष देवी सिंह, पार्षद सुनीता धवन, ललित चौहान, गणेश झा आदि ने भाग लिया | सेक्टर 32 में मंडल अध्यक्ष राज यदुवंशी के नेतृत्त्व में सफाई अभियान को चलाया गया जिसमे स्थानीय लोगों ने भाग लिया | इसके साथ साथ इसी जिले के मंडल नंबर 12,13,22 व 23 में भी सफाई अभियान को चलाया गया | गौरतलब है कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पार्टी के कार्यकर्तायों के साथ साथ स्थानीय लोगों, महिलायों बच्चों आदि ने भी इसमें बढ़चढ़ कर इसमें भाग लिया |



No comments: