Monday 6 July 2020

NT24 News : भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा.......

भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते 
हैं पंडित गजेंद्र बहुगुणा
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार शर्मा
चंडीगढ़
चंडीगढ़ श्रीसनातन धर्म शक्ति दल मन्दिर सेक्टर 16 के पंडित गजेन्द्र बहुगुणा जी ने बताया सावन मास का अपना अलग ही महत्व है इस बार सावन मास सोमवार छह जुलाई से प्रारंभ हो गया है सावन मास में व्रत रखने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं कोरोना महामारी के कारण घर पर ही भगवान शिव का पूजन कर जल के साथ बेलपत्र चढ़ाएं। क्योंकि भगवान शिव में बेलपत्र अर्पण करने से मनोकामना पूर्ण होती है असाध्य से असाध्य रोग भी कट जाते हैं   घर पर ही जल और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर सकते हैं। देव भूमि कुमाऊँ ट्रस्ट के संस्थापक पंडित जयशंकर जोशी जी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों का भर्मण भी किया  वर्तमान परिस्थिति में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करके लिए कहा सभी मंदिरों मैं सेनेटाइजर ,मास्क का प्रयोग किया जा रहा है जोशी ने भक्तों से घर में ही भगवान शिव की पूजा शिव पुराण करने की अपील की है।

No comments: