Wednesday, 27 March 2019

NT24 News : एशले रिबेलो ने डिजाइनर स्टूडेंट को फैशन ग्लैमरस की बारीकियों की जानकरी दी.................

एशले रिबेलो ने डिजाइनर स्टूडेंट को फैशन ग्लैमरस की बारीकियों की जानकरी दी
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
चंडीगढ़

बॉलीवुड के स्टार डिजाइनर और सुपरस्टार सलमान खान के एक्सक्लूसिव स्टाइलिस्ट एशले रिबेलो आज आईनिफ्ड चंडीगढ़ में पहुंचे और उन्होंने इंस्टीट्यूट में एक स्टाईलिंग वर्कशॉप का संचालन किया । इस वर्कशॉप में उन्होंने स्टूडेंट्स को फैशन डिजाइन का आर्ट सखाया । बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुलतान’ में सलमान खान के लुक के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए स्टारडस्ट अवार्ड के विजेता एशले ने 60 से अधिक भारतीय और इंटरनेशनल फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूट डिजाइन किए हैं, जिनमें बालीवुड की कई हिट फिल्में भी शामिल हैं जैसे कि टाइगर जिंदा है, बजरंग भाईजान, दबंग । उन्होंने खूबसूरत ऐश्वर्या राय, बोल्ड कैटरीना कैफ, खूबसूरत असिन और सौम्य तब्बू , शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, शाहिद कपूर और इमरान खान के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइन किया है । रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के लिए भी उनकी स्टाइलिंग कर चुके हैं। सलमान खान की बहन अलवीरा के साथ एशले का मुंबई में एक स्टोर ‘अक्जाई’ भी है । स्टार डिजाइनर और आईनिफ्ड मेंटर एशले रिबेलो ने आईनिफ्ड के स्टूडेंट्स के साथ ‘भारत’ जैसे अपने प्रोजेक्ट्स के डिजाइनों की जटिलताओं को साझा किया । आईनिफ्ड स्टूडेंट डिजाइनरों ने ‘भारत’ के लिए मेंटर एशले रिबेलो की भी सहायता की । आईनिफ्ड चंडीगढ़ में डिजाइन स्टूडेंट्स की प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि ‘‘यह न केवल आईनिफ्ड के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि युवा एवं उभरते डिजाइनरों ने लंदन फैशन वीक में लगातार छह सेशन में भी अपनी पहचान बनाई है । इसके साथ ही वे दुनिया के प्रमुख फैशन वीक न्यूयॉर्क फैशन वीक में लगातार 3 सीजन से अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं । वर्कशॉप के दौरान एशले रिबेलो ने युवा डिजाइनरों के साथ उपयोगी टिप्स साझा किया और फैशन डिजाइनरों की ग्लैमरस दुनिया की बारीकियों को स्टूडेंट डिजाइनरों के साथ साझा किया । 

NT24 News : भाजपा द्वारा सैक्टर 40में चाय पे चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन.............

 भाजपा  द्वारा सैक्टर 40में चाय पे चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन

NT24 News : विस्तृत रेंज के साथ आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च......................

कंप्यूटर हार्डवेयर की विस्तृत रेंज के साथ आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च

NT24 News : सीटीयू यूनियन चुनाव में शेर पार्टी ने 237 वोटों से जीत की हासिल...........

सीटीयू यूनियन चुनाव में शेर पार्टी ने 237 वोटों से जीत की हासिल

NT24 News : कनेक्ट अगले दो साल में पंजाब और चंडीगढ़............

 कनेक्ट अगले दो साल में पंजाब और चंडीगढ़ में 2 लाख ऑप्टिकल फाइबर लिंक बिछाएगा
एन टी24 न्यूज़  
विनय कुमार 
चंडीगढ़ 
भविष्य के लिए तैयार तकनीक, फाइबर टू द होम (एफ.टी.टी.एच.), ऑप्टिकल फाइबर के स्थान पर मौजूदा तांबे के तारों और समाक्षीय केबलों की जगह ग्राहकों को उच्च बैंडविड्थ का स्पष्ट लाभ देता है, जो इंटरनेट, वीडियो और आवाज सेवाओं के लिए उच्च गति को सक्षम बनाता है। कनेक्ट ने पहले ही राज्य में घरों और व्यवसायों के लिए ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी प्रदान की है, अब अगले चरण में 2 लाख घरों के उधमियों को आकर्षक फ्रैंचाइज़ी मॉडल शेयर की पेशकश की जा रही है। कनेक्ट पंजाब भर में फाइबर ऑप्टिक्स बिछाने के साथ-साथ अगले दो महीनों में चंडीगढ़ में भी बिछा देगा, एक निवेश मॉडल के साथ जो कि भविष्य का प्रमाण है और एक आकर्षक रिटर्न मॉडल के साथ है। भारत में केवल 0.5% ऑप्टिकल फाइबर है, जबकि सिंगापुर में 95%, दक्षिण कोरिया में 93% और हांगकांग में 71% है। जब घरों में मनोरंजन को प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से पेश किया जा रहा है, तो डीएसएल और केबल मोडम बिना बफरिंग के इन्हे चलाने में असमर्थ हैं। सामान्य डेटा मोडम प्रति सेकंड पांच मेगाबाइट की गति से डाउनलोड होता है (और अपलोड भी धीमा होता है) और वर्तमान फाइबर ऑप्टिक तकनीक प्रति सेकंड 100 मेगाबिट तक दो-तरफा संचरण गति प्रदान कर सकती है।

NT24 News : Connect Broadband inks MoU with Quick ........

Connect Broadband inks MoU with Quick Heal for Cyber Safety

NT24 News : सीटीयू यूनियन चुनाव में भरी मतदान ...........

सीटीयू यूनियन चुनाव में भरी मतदान : शेर व इंजन पार्टी आमने -सामने : चुनाव परिणाम कल 

Tuesday, 26 March 2019

NT24 News: एक्टर गिप्पी और सरगुन ग्रेवाल मेहता लोगों का फिल्म ‘चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़’ .......

पंजाबी फिल्मों के बेस्ट एक्टर गिप्पी और सरगुन ग्रेवाल मेहता लोगों का फिल्म ‘चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़’ में करेंगे मनोरंजन

Monday, 25 March 2019

NT24 News : जी एम् की एच ने “ कनोफेस्ट 2019 ” कार्यक्रम का किया आयोजन................

जी एम् की एच  ने  “ कनोफेस्ट 2019 ” कार्यक्रम का किया आयोजन

लोकसभा चुनाव के महासमर में भाजपा ‘‘ राष्ट्रवाद ’’ व विपक्ष टुकड़े टुकड़े व सेना के अपमान में मुख्य मुकाबला - चुघ

शिप्रा गोयल का नया गीत “डी जे ते” आपको नाचने के लिए मजबूर कर देगा
यह एक डुएट गीत है जिस में शिप्रा गोयल और वीत बलजीत ने फीचर किया है

NT24 News : शिप्रा गोयल का नया गीत “डी जे ते” आपको नाचने के लिए मजबूर कर देगा............

शिप्रा गोयल का नया गीत “डी जे ते” आपको नाचने के लिए मजबूर कर देगा
यह एक डुएट गीत है जिस में शिप्रा गोयल और वीत बलजीत ने फीचर किया है

NT24 NEWS : चंडीगढ़ सिटी सेंटर में हुआ हम्सिका अय्यर का लाइव कंसर्ट.................

चंडीगढ़ सिटी सेंटर में हुआ हम्सिका अय्यर का लाइव कंसर्ट
एन टी 24 न्यूज़
विनय कुमार
ज़ीरकपुर
मुंबई स्थित बहुभाषी गायिका हम्सिका अय्यर ने आज यहां चंडीगढ़ सिटी सेंटर (सीसीसी) में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ट्राईसिटी में यह उनका पहला शो था । बहुमुखी प्रतिभा संपन्न पार्श्व गायिका,  हम्सिका  ने विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में गीत गाये हैं, जिनमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, बंगला और मलयालम फिल्में शामिल हैं। उनके कुछ अत्यधिक लोकप्रिय गीतों में- राब्ता (एजेंट विनोद), छम्मक छल्लो - एकॉन के साथ (रा वन), इश्क बरसे (राजनीति) आदि प्रमुख हैं । उन्होंने म्यूजिक चार्ट्स में कई बार टॉप स्लॉट हासिल किया है और जब भी उनके गीत बजाये जाते हैं तो अच्छे सुरों की लहर चलने लगती है । हम्सिका कन्नड़ संगीत में प्रशिक्षित हैं। उन्होंने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों को अपनी आवाज़ दी है। वे बॉलीवुड संगीत की हर शैली में माहिर हैं, लेकिन उनके गीतों का बड़ा भंडार भारत की क्षेत्रीय भाषाओं से ताल्लुक रखता है। उन्होंने विशाल-शेखर, शंकर एहसान लॉय और प्रीतम जैसे बड़े संगीतकारों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं, वे विभिन्न टेलीविजन विज्ञापनों में जिंगल्स भी गाती रही हैं । चंडीगढ़ सिटी सेंटर के डायरेक्टर, अरुण जिंदल ने कहा, 'हम अपने ड्रीम प्रोजेक्ट - चंडीगढ़ सिटी सेंटर में परफॉर्म करने के लिए हम्सिका का स्वागत करते हैं। हम इस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।' हम्सिका ने अपने आइटम नंबर- 1234 डांस फ्लोर और कुछ अन्य लोकप्रिय ट्रैकों से दर्शकों में जोश भर दिया। यह कार्यक्रम विशेष तौर पर निमंत्रित किये गये खास लोगों के लिए ही था। कार्यक्रम का प्रबंधन ईवेंचुअलियस तथा ईगल एंटरटेनमेंट ने किया था ।