Wednesday 24 January 2024

NT24 News Link : औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में धूमधाम से आयोजन...

औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में धूमधाम से आयोजन किया शोभायात्रा का

विनय कुमार

चंडीगढ़

अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में औद्योगिक क्षेत्र फेस 2 में बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का आयोजन विशेष रूप से दीपक शर्मा, मनीष निगम, योगेश कपूर, राकेश सेठी, दीनदयाल शर्मा, हिमांशु कोहली एवं सोहनलाल के द्वारा किया गया। दीपक शर्मा ने बताया शोभा यात्रा में विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयं संघ से त्रिलोकी नाथ जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद , श्री अध्यक्ष संजय टंडन और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जनरल मैनेजर दुष्यंत कुमार जी उपस्थित रहे। दीपक शर्मा ने बताया कि लगभग 500 वर्षों के बाद आए इस शुभ दिन पर  शोभायात्रा का पूरे औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों के द्वारा बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारों के आयोजनों के साथ-साथ लड्डू भी बांटे गए।औद्योगिक क्षेत्र के हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर  प्रभु श्रीराम जी की शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

No comments: